जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने जयपुर कमिश्नरेट की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’”(आग) तहत महेश नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर—दबोचा है और उनके पास से नौ पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुलेश चौधरी ने बताया कि जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’”(आग) तहत महेश नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए राजदीप बराड निवासी घडसाना जिला श्रीगंगानगर, और आशीष बिश्नोई निवासी घड़साना जिला श्रीगंगानगर हाल चित्रकूट को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपित राजदीप बराड़ व आशीष बिश्नोई मूलतः श्रीगंगानगर के रहने वाले है जो जयपुर शहर में गांधी पथ, पुलिस थाना चित्रकूट में किराये के मकान में निवास करते हैं जो हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती व लूट के अपराध करने के अपराधी है। आरोपियों की पुरानी रंजिश बीकानेर निवासी सलमान भुट्टो से चल रही थी। जिसको मारने के लिये एवं गैंग के सभी सदस्यों को हथियार देने के लिये हथियार मंगवाए थे। यह अवैध हथियार इंदौर मध्यप्रदेश से खरीद कर लाना स्वीकार किया है। जिनमें से सात विदेशी हथियार श्रीगंगानगर निवासी निशांत एवं सात विदेशी हथियार हरियाणा निवासी राम मेहर उर्फ धोलू चौधरी पुत्र बलवान निवासी ढाणी पूरिया तहसील हांसी जिला हांसी हरियाणा को सप्लाई किया है। गिरफ्तार आरोपित लगभग एक वर्ष पूर्व गैंगस्टर काले राणा ने फोन पर बताया कि पुलिस निरीक्षक राकेश मटोरिया जिनका हाल पदस्थापन यमुनानगर हरियाणा में है।उनके भाई अनिल मटोरिया को जान से मारने के लिये रेकी के लिये कहा था। लेकिन उसी समय वह किसी अन्य मुकदमे में गिरफ्तार हो गया था। गैंगस्टर काले राणा ,पुलिस निरीक्षक राकेश मटोरिया को सबक सिखाना चाहता था। पुलिस निरीक्षक राकेश मटोरिया ने पुलिस थाना यमुनानगर सिटी जिला यमुनानगर हरियाणा में अपने व अपने परिवार की जान माल को खतरा गैगस्टर काले राणा व उसकी गैंग से होने के संबंध में मामला दर्ज करवाया था। गिरफ्तार आरोपित आशीष बिश्नोई हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर में लॉरेंस गैंग को चलाता है। आरोपित के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फिरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।