जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर उनकी कुशलशेम पूछने गुजरात के कांग्रेस प्रभारी डॉ. रघु शर्मा, बीज निगम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य नौरत गुर्जर, कांग्रेस पार्षद सर्वेश पारीक पहुचे । कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र राठौड़ ने अपने फोन से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करवाई। सीएम गहलोत ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला से उनके हाल चाल जाने और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।  सीएम गहलोत ने फोन पर उनके परिवारजनों  से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।