उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर के सेंट पॉल स्कूल के एक टीचर ने ऑनलाइन क्लासेस के दौरान बच्चों को पोर्न वीडियो का लिंक डाल दिया। कुछ बच्चों ने पढ़ाई के दौरान लिंक को खोला तो पोर्न मूवी शुरू हो गई। इससे बच्चे और उनके माता-पिता हैरान हो गए। कुछ बच्चों ने सावधानी दिखाते हुए लिंक के बारे में स्कूल के टीचर को जानकारी दी। लेकिन स्कूल के एप्प का सर्वर डाउन होने की वजह से उसे कुछ देर तक नहीं हटाया जा सका। मोबाइल का स्क्रीन शॉट सामने आने के बाद पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बन गया। हालांकि स्कूल के टीचर ने इसे मानवीय भूल बताते हुए माफ करने की गुजारिश की हैं।
यह वाक्या तब हुआ जब स्कूल के कक्षा दसवीं की आन लाइन क्लास चल रही थी और रोज की तरह टीचर बच्चों को लिंक डाल रहे थे। तभी मैथ्स की क्लास के दौरान टीचर ने पोर्न मूवी का लिंक डाल दिया। लिंक के आने के बाद कुछ बच्चों ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने स्कूल में फोन कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।
सर्वर डाउन होने से लिंक को हटाने में आयी परेशानी।
जानकारी के अनुसार आन लाइन क्लासेस का सर्वर डाउन होने से लिंक को हटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने हटाने की कोशिश की लेकिन बहुत देर तक नही हटने से कई बच्चों ने लिंक को ओपन कर मूवी को आन कर दिया लेकिन पोर्न मूवी होने से बाद बच्चों को परिजनों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उठाई कार्यवाही की मांग।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पोर्न मूवी का लिंक डालने वाले टीचर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं। इस मामले के सामने आने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता सेंटपॉल स्कूल पहुंच गये। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में नारेबाजी करते हुए आरोपी टीचर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे टीचर के खिलाफ स्कूल प्रबधंन को कार्यवाही करनी चाहिए। कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

0 टिप्पणियाँ