सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। जहां पर निजी दौरे के दौरान उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया तथा परिवार के साथ पार्क भ्रमण के दौरान टाइगर की अठखेलियां भी देखी। टाइगर के अठखेलिया देखकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन बेहद अभिभूत हुए। नेशनल पार्क भ्रमण पर विधायक दानिश अबरार भी साथ रहे । 
अपने निजी दौरे पर उन्होंने कुछ अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों से भी वार्ता की।इसके पश्चात शाम को वह सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने अपने रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण के अनुभव को मीडिया से साझा किया तथा इस अवसर पर बात करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की कार्यशैली की तारीफ एवं सराहना करते हुए कोरोना से निपटने के लिए भी राज्य सरकार को गंभीर बताया ।अजय माकन अपने परिवार सहित सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए।