जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
 हरियाणा विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति के सदस्‍यों ने मंगलवार को राजस्‍थान विधान सभा का अवलोकन किया। विधान सभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने हरियाणा विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति के सभापति सुभाष सुधा सदस्‍य सर्व राव दान सिंह, अफ्ताव अहमद, लक्ष्‍मण नापा, प्रमोद कुमार विज, अमित सिहाग, मेवा सिंह, राजेश नागर, जयवीर सिंह एवं उप सचिव दिनेश कार्निक का पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया। विधान सभा सचिव शर्मा ने हरियाणा विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति के सभापति सुधा को विधान सभा की प्रक्रिया, नियमावली एवं समिति की आन्‍तरिक कार्य प्रणाली की पुस्तिका व साहित्‍य भेट किया। सचिव शर्मा ने राजस्‍थान विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति की कार्य प्रणाली को विस्‍तार से बताया। हरियाणा विधान सभा के सुधा ने भी हरियाणा विधान सभा की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। राजस्‍थान विधान सभा के सदन का समिति ने अवलोकन किया। इस अवसर पर राजस्‍थान विधान सभा के वरिष्‍ठ उप सचिव महेश चन्‍द शर्मा और उप सचिव प्रशासन पुरूषोत्‍तम शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारी मौजूद थे।