करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीणा ने गणतंत्र दिवस    के अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों में गरीबों, असहाय, जरूरतमंदों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी को देखकर तीन हजार कम्बल वितरित किये गये। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरदह, भांकरी, मंडरायल, मोंगेपुरा, दरगमा,मंडरायल में शैली वाले हनुमानजी के मंदिर में इसके अलावा कल्याणी, मामचारी, राजौर, करसाई में भी कम्बलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच योगेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष, खूबनगर के सरपंच रमेश मीणा, एवं इसके अलावा ग्रामीण जामफल मीणा, महेश मीणा, सुरेश गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।