अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
रीट पेपर लीक मामले में एसओजी गुरुवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पहुंचे और बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली से एसओजी टीम ने इस मामले में पूछताछ की । जांच से संबंधित कुछ दस्तावेज और डाटा जब्त किया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली ने कहा कि एसओजी जांच कर रही है। जांच के बाद असलियत सामने आ जाएगी और जो आरोपी पकडे़ गए और जो पूछताछ में सामने आया, उससे संबंधित दस्तावेज की जानकारी के लिए टीम आई थी। टीम को दस्तावेज दिखा दिए और डाटा भी दिया है। रीट का पेपर जयपुर शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम से लीक होने की बात सामने आ चुकी है। हाल ही में एसओजी ने भजनलाल, राम कृपाल मीणा, उदाराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता लगा था कि उदाराम को राम कृपाल मीणा ने जयपुर में पेपर दिया था।

0 टिप्पणियाँ