सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार ने आज अपना जन्मदिन रणथंभौर रोड स्थित अबरार फार्म हाउस पर काँग्रेस नेताओं की मौजूदगी में सादगी पूर्व मनाया। इस दौरान विधायक दानिश अबरार ने काँग्रेस नेताओ की उपस्थिति में केक काटा और सभी कांग्रेसिजनो का मुंह मीठा करवाया। विधायक दानिश अबरार के जन्मदिन को लेकर अबरार फार्म हाउस पर काँग्रेस पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ एंव नेताओं की भी भीड़ लग गई। 
सभी ने विधायक दानिश अबरार का साफ़ा बंधाकर एंव माला पहनाकर स्वागत किया और विधायक दानिश अबरार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।इस दौरान विधायक दानिश अबरार ने सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।