उदयपुर से भगवान प्रजापत।
कोरोना की तीसरी लहर की आंशका के चलते आमजन को महामारी के प्रति जागरूक करने का अब उदयपुर पुलिस ने जिम्मा उठाया। बुधवार को आईजी हिंगलाजदान और एसपी मनोज चौधरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें शहर के सभी थानों के थानाधिकारी, डिप्टी और एडीशनल एसपी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों ने संदेश दिया कि इस महामारी से बचने के लिए आवश्यक होने पर ही अपने घर से बाहर निकले और मास्क के साथ साथ सेनेटाइजर का उपयोग करें। ताकि इस महामारी से बचा जा सकें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के आला अधिकारियां ने लोगों से सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने की अपील की।
फ्लैग मार्च का रूट।
यह फ्लैग मार्च जिला कलेक्ट्रेट से शुरू होकर दिल्ली गेट, टाउन हॉल, सूरजपोल, पारस तिराहा, चुंगी नाका, सीए सर्कल, सवीना खेड़ा चौराहा, सवीना चौराहा, वीआईपी कॉलोनी, ओवर ब्रिज, जड़ाव नर्सरी, सेवाश्रम, आयड़, 100 फीट रोड, शोभगपुरा चौराहा, आर के सर्कल, फतहपुरा चौराहा, फतहपुरा चौकी, पहाड़ी बस स्टैंड, चेतक सर्कल, शिक्षा भवन चौराहा, काला कीवाड़, महाकालेश्वर, मल्ला तलाई, रामपुरा से होते हुए फिर से महाकालेश्वर, फतहसागर का मुंबईया बाजार, यूआईटी चेतक, हॉस्पिटल रोड़ से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुआ।
चार दिनों में 22 पॉजिटिव आ चुके हैं सामने।
पिछले चार दिनों में उदयपुर में 22 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमें दो ओमिक्रॉन के दो पॉजिटिव भी शामिल हैं। नववर्ष के जश्न के बाद एक साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या में उछाल आना चिंता का विषय हैं। ऐसे में अब लोगां को सर्तक होने की जरूरत हैं। कोरोना की दूसरी लहर के सामान्य होने के बाद लोगों ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया था। ऐसे में अब फिर से सख्ती से मास्क उपयोग के साथ साथ भीडभाड़ वाले इलाकों से बचने की जरूरत हैं।

0 टिप्पणियाँ