भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
भीलवाड़ा शहर की कांग्रेस महिला पार्षद वर्षा दरियानी ने गांधी सागर तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर भीमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।

भीमगंज पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि एक महिला ने खेड़ाखूंट माताजी के पास गांधी सागर तालाब में छलांग लगा ली। जिसके बाद भीमगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से महिला को निकाला। महिला की पहचान कांग्रेस से पार्षद वर्षा दरियानी के रूप में की गई है। वह वार्ड 42 से पार्षद थी। सूचना पर सीओ सिटी, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, पूर्व सभापति ओम नारायणीवाल अन्य पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति जितेन्‍द्र ने बताया कि वह पिछले काफी दिनों से बीमारी के चलते मा‍नसिक तनाव से गुजर रही थी। इसके चलते उसने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।