करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली मे नवनियुक्त एसपी शैलेंद्र सिंह के पदभार सभालते ही करौली पुलिस ने तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस ने तस्करों से दो लाख रुपए मूल्य की 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक को जप्त करने के साथ एक शिफ्ट डिजायर कार को भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ मे जुटी हुई है। और भी तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है।
पुलिस अधीक्षक करौली शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘'Operation Flush Out''के तहत कुडगॉव थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा एव टीम द्वारा डीएसटी टीम के साथ सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुख्य तस्कर हरकेश पुत्र फतेहराम मीना निवासी करसाई, मैदानसिंह पुत्र भगवानसिंह निवासी महोली तथा महेन्द्र पुत्र श्रीलाल निवासी डाबरा थाना सपोटरा को कुल 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर गाडी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जप्त मादक पदार्थ स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 2 लाख रुपए कीमत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है, कई प्रमुख अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आने की सम्भावना है। 
आपको बता दे,कि जिला करौली में अवैध मादक पदार्थ के उपयोग एवं परिवहन की शिकायते प्राप्त हो रही थी। कस्बा करौली, हिण्डौन सिटी, श्रीमहावीरजी, सपोटरा, टोडाभीम, नादौती तथा ग्रामीण इलाकों अवैध मादक पदार्थ स्मैक का प्रचलन लोगों में काफी बढ रहा है, इस नशे से युवा वर्ग भी अछूता नहीं रहा है तथा युवा वर्ग में भी स्मैक की लत बढने लगी है जिससे युवा वर्ग स्मैक के नशे की गिरफ्त में आकर अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया द्वारा नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवा वर्ग को इस नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु स्वयं के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली प्रकाश चन्द के नेत्त्व में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के बढते हुए कारोबार के विरूद्व अभियान ‘'Operation Flush Out'' चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आज यह कारवाई की गई।