जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर गृह विभाग ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री और कांग्रेस गुजरात के प्रभारी डॉ रघु शर्मा और पूर्व मंत्री कांग्रेस पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी को विशेष सुरक्षा व्यवस्था देने का फैसला किया है। गृह विभाग ने इन तीनों नेताओं के संबंध में आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ एस्कॉर्ट,हथियारबंद सुरक्षाकर्मी और अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है। डॉ रघु शर्मा और हरीश चौधरी को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।