जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दावा किया है कि राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए एक दर्जन उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्रियों के दावोंदारों की बात करें, तो अरसे पहले लोग कहते थे, कि भाजपा में लीडरशिप क्राइसिस है। लेकिन आज एक दर्जन उम्मीदवार हैं। जिसे मैं खूबी मानता हूँ। हमारे पास हर तरह के लोग हैं। सभी बहुत अनुभवी लोग हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे तय करने के लिए पार्टी का संसदीय दल सक्षम है। वो जिसे योग्य समझेगा उसे मुख्यमंत्री बनाएगा। पूनियां ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान में बीजेपी 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। क्योंकि चेहरे के नाम पर मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी घोषणा की है कि मोदी जी के चेहरे पर ही 2023 का चुनाव लड़ेंगे। जहां तक बात मुख्यमंत्री के चेहरे की है, नेता और चेहरा घोषित करने का कोई सेट फिनोमिना नहीं है।

0 टिप्पणियाँ