जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की जनहित में अवैध व्यापार करने वालों का भंडाफोड़ करने वाले कलम के धनी पत्रकारों पर जानलेवा हमला साधारण बात बन गई है। पत्रकार ही क्यों अब तो आरटीआई कार्यकर्ताओ की सिर्फ पिटाई नहीं बल्कि पावों में किले भी लगाए जाने लगी हैं। इन हालात में प्रदेश भर के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जार संगठन मिशन चलाएगा। इस घोषणा के साथ प्रदेश जार के महासचिव दीपक पवार पूरे प्रदेश के पत्रकारों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए मिशन में सक्रिय हैं। राजस्थान जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के महासचिव दीपक पवार ने कहा कि प्रदेश भर में अवैध व्यापार करने वाले और गरीबों का शोषण करने वालों के खिलाफ कलम चलाने वाले पत्रकारों पर जानलेवा हमला करना अब आम बात हो चुकी है और इन हमलों के बाद गुंडा तत्व की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई तक नहीं हो पाती है। इन हालात में जार संगठन पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मिशन चलाएगा। जार के प्रदेश महासचिव पंवार ने बताया कि आज के वक्त में आईएएस अधिकारियों से लेकर सड़क पर रिक्शा चलाने वाले कोई भी अपना संगठन बनाकर अपने हक की बात सरकार तक पहुंचाने के लिए हमारी मीडिया का ही उपयोग करते हैं। जबकि दुर्भाग्य है कि मीडिया के कर्मठ और ईमानदार पत्रकारों पर अवैध धंधों का भंडाफोड़ करने के कारण जानलेवा हमला करना आम बात हो गई है यार के प्रदेश महासचिव दीपक पवार ने बताया कि पत्रकारों के आवास चिकित्सा सुविधा और अधिक शुक्रण से अधिक उनकी जीवन रक्षा की गारंटी की जरूरत है और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष बिल लाकर समाज की आवाज सत्ता तक पहुंचाने वालो से पत्रकारों की सुरक्षा की जानी चाहिए