करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सांसद डा. मनोज राजोरिया ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तृतीय फेज के लिए संसदीय क्षेत्र के करौली एवं धौलपुर के लिए सडक मार्गों के नवीनीकरण (अपग्रेडेषन) की अनुशंसा की है। करौली - धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया ने बताया कि उन्होनें प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तृतीय चरण हेतु संसदीय क्षेत्र के करौली एवं धौलपुर दोनों जिलों के महत्वपूर्ण ग्रामीण सडक मार्गों के नवीनीकरण (अपग्रेडेषन) हेतु अनुशंसा की है। डा. राजोरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तृतीय चरण में करौली जिले में  62.15 किमी. सडक मार्ग का नवीनीकरण और इसी प्रकार धौलपुर जिले में 47.50 किमी सडक मार्ग का नवीनीकरण हो सकेगा।