बूंदी ब्यूरो रिपोर्ट।
बूंदी मे मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां दोस्त ने ही दोस्त की पत्नी को हवस का शिकार बना डाला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार 20 दिन पहले आरोपी हंसराज मीणा रात के समय पीड़िता को अपने घर में अकेला देखकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। फिर आरोपी पीड़िता को पास के ही खेत में पकड़ कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता का पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। पीड़िता ने दो दिन बाद आरोपी की हरकत के संबंध में अपने पति समेत अन्य परिवार जनों को बताया। इसके बावजूद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और पीड़िता से बार-बार फोन कर मिलने का दबाव बना रहा था और तंग कर रहा था। आखिरकार पीड़िता ने आरोपी की हरकत से परेशान होकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद सोमवार को नैनवां थाने में पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनवां थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज किया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आज पीड़िता के 164 के बयान करवाए जाएंगे। जानकारी मे सामने आया है कि आरोपी व पीड़िता का पति आपस में पुराने दोस्त हैं और मामले को पैसे की लेनदेन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर सभी एंगल को नजर में रखते जांच की जाएगी।