जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर में नए कोरोना केसों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे मे कुल 745 नए मरीज मिले है। वहीं, राजस्थान में कुल 1137 केस सामने आए हैं। जयपुर में एक मौत का मामला भी सामने आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान हाई कोर्ट ने आज से नियमित सुनवाई वर्चुअल के आदेश जारी किए है।
पूरे राजस्थान को देखे तो अजमेर में 43, अलवर में 39, बाड़मेर में 2, भरतपुर में 20, भीलवाड़ा में 21, बीकानेर में 12, चित्तौड़गढ़ में 7, दौसा में 1, धौलपुर में 1, गंगानगर में 7, जयपुर में 745, जोधपुर में 185, कोटा में 31, सीकर में 2, सिरोही में 2, टोंक में 2, उदयपुर में 9 केस सामने आए है। इसके अलावा बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चुरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर में एक भी केस नहीं मिला। यहां कोरोना की रिपोर्ट जीरो रहीं। राजस्थान में राजधानी जयपुर में 1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

जयपुर में निजी अस्पतालों में लगी भीड़।
वहीं कोरोना के बढ़ते केसों के साथ अब निजी हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े कोविड केयर हॉस्पिटल राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में दो दिन के अंदर भर्ती मरीजों की संख्या डबल से भी ज्यादा हो गई। जयपुर में पिछले 7 दिन की रिपोर्ट देखे तो 1700 से ज्यादा मरीज मिल चुके है। वहीं 4 दिन में केसों की संख्या 5 गुना तक बढ़ गई है। 31 दिसंबर को जयपुर में 98 केस मिले थे, जो अब बढ़कर 500 के पार हो गए।