जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच तीसरी लहर का खतरा तेज हो गया है। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 355 नए मामले देखने को मिले और एक्टिव केस भी 1500 के पार पहुंच गए हैं। वहीं राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 224 केस मिले हैं। दरअसल पिछले कई दिनों से राजस्थान प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था। लेकिन अब मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में 355 पॉजिटिव मरीज मिले जिनमें से जयपुर में 224 केस सामने आए हैं। जयपुर के अलावा अजमेर में 24, अलवर में 11, बाँसवाड़ा में 2, बाड़मेर में 1, भरतपुर में 1, भीलवाड़ा में 6, बीकानेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, धौलपुर में 1, गंगानागर में 4, हनुमानगढ़ में 2, झुंझुनू में 2, जोधपुर में 34, कोटा में 11, झालावाड़ में 1, प्रतापगढ़ में 12, सीकर में 2, सिरोही में 5, उदयपुर में 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं एक्टिव केस की बात की जाए तो प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 1572 पहुंच गई है। वहीं जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या सबसे अधिक 1012 रही।