जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे विधानसभा मिशन 2023 के विजय संकल्प की कार्ययोजना को लेकर राजस्थान भाजपा नेतृत्व आज यानी रविवार को प्रदेश के सभी 1100 मंडलों पर एक साथ मंडल कार्यसमिति बैठकों का आयोजन करेगी। मंडल कार्यसमिति की बैठकों में उद्घाटन सत्र से लेकर 4 सत्र रहेंगे, जिनका राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला कार्यसमिति बैठकों की तरह आयोजन होगा। दरअसल राजस्थान में आज सभी 1100 मंडलों पर एक साथ भाजपा कार्यसमिति बैठकों के आयोजन के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया जयपुर ग्रामीण देहात उत्तर के रामपुरा और झुंझुनू ग्रामीण मंडल कार्यसमिति बैठकों में रहेंगे। मिशन 2023 विजय संकल्प को लेकर इन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर बगरू नगर मंडल व जयपुर देहात उत्तर के खेजरोली मंडल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया उदयपुर नगर मंडल, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर बगरू पूर्व मंडल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ चूरू शहर मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी उदयपुर देहात के देवारी व वल्लभनगर मंडल, अजयपाल सिंह जयपुर शहर के आदर्श नगर मंडल, चन्द्रकांता मेघवाल केशोरायपाटन शहर व देहात मंडल, माधोराम चौधरी सीकर के पलसाना व पिपराली मंडल से उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा मुकेश दाधीच झुंझूनू के बगड नगर मंडल, नारायसिंह देवल रानीवाड़ा व जस्सुपुरा मंडल, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर कोटा शहर के गणेश मंडल, भजनलाल शर्मा जयपुर शहर के मालवीय नगर व श्योपुर मंडल, सुशील कटारा उदयपुर देहात के खेरवाड़ा मंडल व डूंगरपुर के बिछीवाड़ा मंडल मौजूद रहेंगे।राजस्थान भाजपा की इन बैठकों में प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल लालसोट के दौलतपुरा ग्रामीण मंडल, महेन्द्र यादव बानसूर मंडल, श्रवण सिंह बगड़ी जयपुर शहर गोकुलपुरा और करणी विहार मंडल, विजेन्द्र पूनिया हनुमानगढ़ के संगरिया नगर व डबली देहात मंडल, सांसद सुमेधानंद सरस्वती हनुमानगढ़ के रावतसर व हनुमानगढ़ जंक्शन शहर मंडल, सांसद राजेन्द्र गहलोत जोधपुर के रातानाड़ा मंडल बैठक में उपस्थित रहेंगे। इनके साथ पार्टी के 1100 नेता आज 1100 मंडलों पर एक साथ मंडल कार्यसमिति बैठकों में उपस्थित रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ