झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले में भी आज से नौनिहालों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। जिले के 470 स्कूलों में प्रथम चरण में कोरोना का मंगल टीका लगाया जा रहा है। 3 से 5 दिसंबर तक विद्यालयों में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित रहेंगे। जिसके माध्यम से करीब 85 हजार विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा। जिसके बाद विद्यालय नहीं आने वाले करीब 20 हजार बच्चो का डोर टू डोर पहुंचकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है तो वहीं नए वेरिएंट ओमिक्रोन संक्रमित रोगी भी लगातार सामने आ रहे हैं और उनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है।

https://sites.google.com/view/best-discount-deals-online/home

 हालांकि झालावाड़ जिला कोरोना के नए वेरिएंट से अभी तक सुरक्षित ही नजर आ रहा, लेकिन कोविड की संभावित लहर की तैयारियों को लेकर 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण हेतु वैक्सीनेशन का महा अभियान का आज से आगाज हो गया है। झालावाड़ जिले के 470 स्कूलों में करीब 85 हजार छात्र छात्राओं को आगामी 3 दिनों 3 से 5 जनवरी तक टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए सभी निजी व सरकारी विद्यालयों में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित कर दिए गए है। जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा खुद भी विद्यालय में जाकर बच्चों का टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते नजर आए।

https://sites.google.com/view/best-discount-deals-online/home

टीकाकरण के पहले दिन छात्रों में दिखा उत्साह।

टीकाकरण के लिए झालावाड़ जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू हो गया है। ऐसे में वैक्सीनेशन महाअभियान के प्रथम दिन ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें दिखाई दी और बड़े उत्साह के साथ छात्र छात्राओ ने वैक्सीनेशन करवाया। टीकाकरण को लेकर विद्यालय द्वारा भी बेहतरीन प्रबंधन किए गए। छात्र छात्राओं को निश्चित दूरी पर बिठाकर वेक्सिनेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्रत्येक विद्यालय में दो-दो टीमें टीकाकरण के लिए तैनात रही।  टीकाकरण करवाने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बताया कि कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए वे खुद को भयभीत महसूस कर रहे थे, लेकिन आप 15 से 18 वर्ष के दायरे में आज उनका भी वेक्सीनेशन हुआ है, तो वे अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उम्मीद है कि अब विद्यालयों में अध्ययन व अध्यापन कार्य प्रभावित नहीं होगा। 

https://sites.google.com/view/best-discount-deals-online/home

उधर वैक्सीनेशन के महा अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि जिले के 470 विद्यालयों में स्वास्थ विभाग की टीमें तैनात की गई है जो प्रथम चरण में करीब 85 हजार बच्चों का टीकाकरण पूर्ण करेगी। जिसके बाद विद्यालय नहीं आने वाले छात्र-छात्राओं का डोर टू डोर पहुंचकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स व स्वास्थ्य कर्मियों का भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 संभावित लहर को देखते हुए पूर्ण तैयारियां की गई है।