जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। यह कमेटी अधिस्वीकृत पत्रकारों के साथ साथ गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या पर भी विचार करेगी और इस संबंध में समाधान प्रस्तुत करेगी। यह कमेटी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक आसानी से कैसे पहुंचाया जाए इस संबंध में भी सुझाव देगी। बैठक मे मुख्यमंत्री गहलोत ने बेतरतीब होडिंग के कारण शहरों की सुंदरता बिगड़ने को रेखांकित करते हुए अधिकारियों को आउटडोर मीडिया पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए। इस पॉलिसी के माध्यम से शहरों में लगने वाले और होडिंग का आकार एवं स्थान तय करने के साथ ही सक्षम स्वीकृति के आधार पर होडिग्स लगाने के लिए निर्देशित किया। इसमें शहरों की सुंदरता का भी ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सुदृढ़ीकरण के संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री गहलोत ने डिजिटल मीडिया पॉलिसी, सोशल मीडिया पॉलिसी शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के राज्य मंत्री अशोक चांदना, प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ