सवाईमाधोपुर से हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र की पाली ग्राम पंचायत के सेंवती खुर्द गांव के एक दर्जन से भी अधिक लोगो ने आज गांव की चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव की चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की । ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने गांव की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते गाँव के ग्रामीणों के मवेशियों के चरने के लिए जगह ही नही बची है ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा गांव की चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त नही करवाया गया तो मजबूरन ग्रामीणों को महिला पुरुष और बच्चो के साथ कलेक्ट्रेट के समक्ष धरने पर बैठना पड़ेगा।जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

0 टिप्पणियाँ