सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा।
पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हिम्मताराम भांभू आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे । जहां सवाई माधोपुर पहुंचने पर एसपी राजेश सिंह द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर एक समारोह भी बजरिया के पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित किया गया । जहां पर बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे तथा पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। जहां पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हिम्मताराम ने समारोह में मौजूद लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे पिछले 45 साल से लगातार पौधारोपण कर रहे हैं और अब तक 5.50 लाख पौधे लगा चुके हैं । उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है तथा पेड़ों के कारण ही इस पृथ्वी पर इंसान का जीवन विद्यमान है। ऐसे में पेड़ पौधे लगाना बेहद अनिवार्य है ।इस अवसर पर पुलिस लाइन मैदान पर ही उन्होंने पौधारोपण भी किया । जहां एसपी राजेश सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।