करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली पंचायत राज चुनाव अपडेट।

करौली जिले की आठ पंचायत समितियों मे प्रधानो का चुनाव सम्पन्न,

करौली मे कांग्रेस से हुकम बाई बनी प्रधान,

सपोटरा से निर्दलीय भाजपा समर्पित प्रत्याशी कमली मीना बनी प्रधान,

हिण्डौन से कांग्रेस के विनोद कुमार जाटव बने प्रधान,

मंडरायल से कांग्रेस की गीता माली बनी प्रधान,

श्रीमहावीरजी से कांग्रेस समर्पित निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमारी जाटव बनी प्रधान,

मासलपुर से भाजपा की रामपति गुर्जर बनी प्रधान,

नादौती मे भाजपा से कांग्रेस मे शामिल हुई गरीमा गुर्जर बनी प्रधान,

टोडाभीम मे कांग्रेस की कल्पना मीना बनी प्रधान,

जिले की 6 पंचायत समितियों मे कांग्रेस का रहा कब्जा,

वही दो पंचायत समितियो मे भाजपा का खिला कमल,

8 प्रधानो मे 7 पर महिलाओं का कब्जा एक पर पुरूष ने किया कब्जा।
करौली में पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत हुए जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने लगातार अपना परचम लहराते हुए जिला प्रमुख पद को हासिल कर लिया है। जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस प्रत्याशी शिमला बेरवा जिला प्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
करौली में जिला परिषद चुनाव मे कांग्रेश का बोर्ड बनाने मे  कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा की मेहनत रंग लाई है। दरअसल गुरुवार को पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए हुए चुनावों में करौली जिला परिषद में शिमला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है उनके सामने भाजपा अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई। 
ऐसे में निर्धारित समय के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने घोषणा करते हुए शिमला देवी को जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया। इधर करौली पंचायत समिति में भी हुकम बाई को निर्विरोध प्रधान घोषित किया गया है। उनके सामने भाजपा की रमिता चतुर्वेदी ने अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद कांग्रेस की हुकम बाई को निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध घोषित कर दिया। करौली जिले में जिला प्रमुख और पंचायत समिति में निर्विरोध प्रधान बनने के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर देखने को मिली एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
 नवनिर्वाचित हुई जिला प्रमुख शिमला देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिले में स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा। इसी के साथ जिले में विकास कराया जाएगा। मंत्री रमेश मीणा के सानिध्य में ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा वही जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव के लिए मतदाताओं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
आपको बता दें कि करौली जिला परिषद में 27 जिला परिषद सदस्य की सीटें हैं जिनमें से 15 पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते वही 7 पर भाजपा के सदस्य और 4 पर निर्दलीय प्रत्याशी और एक सीट पर बीएसपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।