उदयपुर से भगवान प्रजापत।
जल संसाधन, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने गुरूवार को उदयपुर संभाग के अधिकारियों की पहली बैठक ली। कैबीनेट में शामिल होने के बाद मालवीया को जल संसाधन, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एंव जल संसाधन विभाग का जिम्मा मिला है। मालवीया ने बैठक में सबसे पहले विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया इसके बाद मालवीया ने अधिकारियों से चर्चा की। इससे पहले अधिकारियों ने औपचारिक तौर पर मालवीया का स्वागत किया। इसके बाद बैठक में अधिकारियों ने संभाग के बांधो की वर्तमान स्थिति और इनके पुनरूद्धार के बारे में प्रजेंटेशन दिया। इसके अलावा अधिकारियों ने वर्तमान में चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। मंत्री मालवीया ने अधिकारियों से लंबित पड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाए। अगर राज्य स्तर की समस्या हैं तो उन्हे अवगत करवाए उसका भी समाधान निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी। मालवीया ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा हैं कि कई पर भी पानी की किल्लत नही हो। इसके लिए विभाग निरंतर कार्य करे और जहां पर पाइप लाइन की जरूरत हैं वहां पर पाइप लाइन डालकर लोगो को पानी पहुंचाए। बैठक में मालवीया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह आगामी बैठक में पूरी तैयारी के साथ आए ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी मांगने पर अधिकारी उपलब्ध करवा सकें।
मालवीया ने पुस्तिका का किया विमोचन।
बैठक के दौरान जनसंसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने समन्वय समिति के द्धारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका में विभाग के द्धारा किए गये कार्यो के साथ चल रही योजनाओं को सम्मलित किया।
ये लोग रहे मौजूद।
संभाग स्तरीय पहली बैठक में मालवीया के साथ सभी जिलों के उच्च अधिकारी और डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ