जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
यादव उत्थान समिति भारत के चैयरमैन सत्यवेन्द्र सिंह आजाद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी राजीव यादव ने अमरपुरा निवासी शोभना यादव को यादव उत्थान समिति भारत का राजस्थान प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
इस दौरान राजस्थान प्रभारी राजीव यादव ने कहा कि युवा आने वाली पीढ़ी का भविष्य है तथा युवाओं के द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। यादव समाज के देश व प्रदेश के पिछड़े अति पिछड़े अशिक्षित गरीब कमजोर लोगों का विकास एवं समस्याओं के वितरण करते हुए उन्हें आगे लाने का कार्य करेंगे।

0 टिप्पणियाँ