बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके में एक महिला मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जिसके बाद चौहटन थाना पुलिस पहुंची। और महिला से समझाइश के प्रयास करते हुए घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक महिला पति से भरण पोषण और मुआवजे की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह ही अचानक की मीरा देवी नामक महिला आत्महत्या की धमकी देकर निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। महिला यह मांग कर रही थी कि लंबे समय से वह पति से भरण-पोषण मुआवजा की मांग कर रही है लेकिन उसे कोई हर्जाना नहीं मिल रहा है। इसी से तंग और परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ी है।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और गांव के बड़े बुजुर्ग टावर के नीचे पहुंचे कई घंटों की समझाइश करने के बाद महिला को आश्वासन दिया गया। जिसके बाद महिला मोबाइल टावर से नीचे उतरी। ऐसा बताया जा रहा है कि पति और विवाहिता के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर मामला भी दर्ज है। न्याय नहीं मिलने के चलते विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी।