जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान की गहलोत सरकार मे बीएसपी से कांग्रेस मे शामिल हुए विधायकों और निर्दलीय विधायकों को नये साल पर राजनैतिक नियुक्तियों को तोहफा मिल सकता है। जानकर सुत्रों के मुताबिक अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो 30 दिसंबर तक राजनीतिक नियुक्तियों की पहली लिस्ट आ सकती है। वरना जनवरी में तो आना फाइनल है। लिस्ट भी अच्छी खासी बताई जा रही हैं। विश्वसनीय सुत्रो के मुताबिक रेहाना रियाज महिला आयोग की चैयरमेन बन सकती है। इसके अलावा डॉ चन्द्रभान,राजेश चौधरी,वाजिब अली,लाखन मीणा, जोगेंद्र अवाना,दीपचंद खैरिया,नरेंद्र बुडानिया,महादेव खंडेला,फजले हक,अमीन कागजी,केवलचन्द गुलेच्छा,सुनील पारवानी,जुबेर खान,धीरज गुर्जर,महेश शर्मा,पुखराज पाराशर, राजीव अरोड़ा,धर्मेंद्र राठौड़,अमित पुनिया,बालेंदु शेखावत, सुरेश चौधरी,भवी मीणा, सुनील शर्मा,गुरमीत कुन्नर,दूरुं मियां,दिनेश खोड़निया और सीताराम लाम्बा को राजनैतिक नियुक्तिया दी जायेगी। इसके साथ ही कुछ सरप्राइज नाम भी सामने आ सकते हैं। साथ ही इन नामो मे से ही संसदीय सचिव भी बनेंगे जिनमें  निर्दलीय और अन्य विधायकों को मौका दिया जायेगा। माना जा रहा है कि नये साल मे विधानसभा शुरू होने से पहले विधानसभा उपाध्यक्ष और मुख्य सचेतक भी बना दिए जाएंगे।