अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अलवर जिले के नीमराना के रायसराना स्कूल में छात्राओं से रेप और छेड़खानी की घटना के बारे मे त्वरित जांच कर मामले का खुलासा करने पर भिवानी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूशरण राव को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि 7 दिसंबर को रायसराणा थाना मांढण के सरकारी स्कूल के अध्यापकों द्वारा उक्त स्कूल मे अध्यनरत बालिकाओं के साथ दुष्कर्म एव अश्लीलता की सनसनीखेज वारदात के संबंध मे दर्ज मामले मे त्वरित जांच करने साथ मे ही कानून व्यवस्था बनाने मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना गुरूशरण राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राव ने महत्वपूर्ण एवं सनसनीखेज घटना में अथक प्रयास एवं इमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन किया है साथ ही राव द्वारा सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य किया गया है। राव द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गुरूशरण राव की कार्यकुशलता में अभिवृद्धि के साथ-साथ भविष्य में इसी प्रकार सौंपी गई दायित्वों के सफल संपादन की आशा की है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किये गए उत्साहवर्धन की सभी जगह तारीफ की जा रही है तथा माना जा रहा है कि इस तरह अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा कर दूसरों को भी मुस्तैदी से काम करने का संदेश मिलता है।

0 टिप्पणियाँ