जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में शनिवार को 21 ओमिक्रोन के नये केस की सूचना एनआईवी पूणे से प्राप्त हुई। इनमें से जयपुर के 11, अजमेर के 6, उदयपुर के 3 तथा महाराष्ट्र का 1
रोगी सम्मिलित है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उपरोक्त व्यक्तियों में से 5 व्यक्ति विदेश यात्रा से लौटे है, 3 व्यक्ति विदेश यात्रियों के संपर्क में आये थे तथा 3 व्यक्ति पूर्व में पाये गये ओमिक्रोन पॉजिटिव के कोन्टेक्ट
टेसिंग में पाये गये है। उक्त सभी व्यक्तियों की संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कान्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए ओमिक्रोन पॉजिटिव केसेस को डेडिकेटेट ओमिक्रोन वार्ड में आइसोलेट करने की कारवाई की जा रही है। वर्तमान में अब तक 43 व्यक्ति ओमिक्रोन पॉजिटिव पाये गये है,इसमें से जयपुर के 28, सीकर के 4, अजमेर के 7, उदयपुर के 3 तथा महाराष्ट्र का 1व्यक्ति ओमिक्रोन पॉजिटिव पाये गये है।

0 टिप्पणियाँ