जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
रघुनाथ धाम म्हारो श्याम धणी परिवार ट्रस्ट एवं सूर्या नारायण फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम 1 जनवरी 2022 शनिवार को आयोजित होगा। इसी कडी मे भजन संध्या कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन रघुनाथ धाम के पीठाधीश्वर स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज ने आज सिरसी रोड स्थित गणेश मंदिर में किया। स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज ने बताया की सिरसी रोड स्थित श्री वन मैरिज गार्डन में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेश आचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। जिसमें  संपूर्ण भारतवर्ष से नामी भजन गायक शिरकत करेंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में रघुनाथ धाम म्हारो श्याम धणी परिवार संस्थान के अध्यक्ष सीमा राकेश शर्मा, सूर्या नारायण सेवा फाउंडेशन वृद्ध आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत, बलदेव सिंह पाखर, त्रिलोक चौधरी, भजन सिंगर राज बन्ना, महेंद्र सिंह ठाकुर, अजीत सिंह, कमल कुमार, लोकेश प्रजापत पान वाले, सुशील शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।