उदयपुर भगवान प्रजापत।
कांग्रेस की जयपुर में 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली मंहगाई महारैली में एक लाख लोग इकठ्ठा होगें और केन्द्र की मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगें। कांग्रेस को रैली करने की जरूरत भी इसलिए पड़ी क्यो कि सत्ता के घमंड में चूर मोदी सरकार आमजनता की सुनने को तैयार तक नही हैं। यह बात कही राजस्व मंत्री राम लाल जाट ने। जाट ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। जाट ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अंहकारी हो चुकी हैं। उनका आमजनता की तकलीफ से कोई लेना देना नही हैं। इसलिए सरकार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रही हैं।
उन्होंने जयपुर में होने वाली रैली के दौरान कोविड गाइडलाइन की पालना करने की बात कही। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रशासन गांव के संग अभियान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। शिविरो में रेवेन्यू संबंधी मामलों को लेकर पूछे गये सवाल पर जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने नियमों में बदलाव किए हैं। इससे जनता को राहत मिली हैं। ऐसे में अब शिविरों में लोगों को पट्टे मिल रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा हैं कि अधिक से अधिक लोग शिविरों का लाभ ले। ऐसे में अधिकारी भी सरकार की मंशा के अनुसार कार्य कर रहे हैं। झील निषेध क्षेत्र में रहने वाले लोगो के पट्टों को लेकर आ रही समस्याओं के निस्तारण पर जाट ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार को इस मामले से अवगत करवाकर आम लोगो को इससे राहत दिलानें की पूर्ण कोशिश की जाएगी। बता दे कि झील निषेध में किसी प्रकार का निर्माण नही किया जा सकता जबकि यहां पर पिछले कुछ सालो में मिलीभगत के चलते कई होटलों का निर्माण हो चुका हैं।
शहर और देहात कांग्रेस को दिया 5-5 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य।
प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने बताया कि जयपुर में होने वाली रैली के लिए शहर और देहात के निर्वतमान जिलाध्यक्ष को 5-5 हजार कार्यकर्ताओं को जयपुर लाने का लक्ष्य दिया गया हैं। उन्होनें कार्यकर्ताओं से अपील की हैं कि अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचे और मोदी सरकार की गलत नितियों के खिलाफ आवाज को बुंलद करें।

0 टिप्पणियाँ