श्रीगंगानगर से राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मंगलवार को हुई मतगणना में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। जिले की 9 पंचायतों व जिला परिषद के 31 सीटों पर अधिकांश में कांग्रेसी उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है।भाजपा का प्रदर्शन इस बार काफी कमजोर रहा, इनके मुकाबले में रावला घड़साना रायसिंह नगर क्षेत्र में सीपीआईएम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।दरअसल भारतीय जनता पार्टी को किसान आंदोलन को लेकर काफी खामियाजा भुगतना पड़ा है। 
अनेक जगह भाजपा के कद्दावर नेता हार गए। कई जगह भाजपा को अच्छे उम्मीदवार ही नही मिले, जबकि सादुलशहर पंचायत समिति क्षेत्र में कई भाजपा नेता नेताओं को जीत हासिल हुई है। करणपुर पंचायत समिति में जहां कॉन्ग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है वहीं रायसिंहनगर में भी कांग्रेस पार्टी बहुमत में है । इधर श्रीगंगानगर सूरतगढ़ पदमपुर विजयनगर में भी कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया । जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लगातार लहराए रखा है। जिला परिषद में प्रमुख पद के प्रमुख दावेदार कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेता कुलदीप इंदौरा व पूर्व सांसद शंकर पन्नू दोनों ही अपने-अपने जोन से जीत गए हैं ।अब जिला प्रमुख बनने के लिए दोनों में रस्साकशी होगी ,वही श्रीगंगानगर पंचायत समिति प्रधान के लिए भी कांग्रेसी डायरेक्टर के बीच कड़ी टक्कर होगी। जिनमें नेतेवाला से विनोद ताखर और सुरेंद्र पाल के बीच मुकाबला रहेगा। कुल मिलाकर खालसा कॉलेज में हुई मतगणना में आज काफी गहमागहमी रही। अधिकांश क्षेत्रों में कांग्रेसी उम्मीदवारों के जीतने से भाजपा के कैंपों में काफी मायूसी देखने में आई । भाजपा नेताओं ने अपनी हार का कारण मुख्य रूप से किसान आंदोलन को बताया।