कोटा से हंसपाल यादव।
कोटा उत्तर का भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक मण्डल में जाकर सरकार की विफलताओं को बतायेगा यह बात आज पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कही। गुंजल ने कहा कि एक और सरकार खुद ही अपने तीन साल का जश्न मना रही है वही दूसरी ओर जनता सरकार की विफलताओं के चलते अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।गुंजल ने कहा कि तीन साल बाद भी सरकार चुनावो मै जनता से किये वादों को पूरा नहीं कर सकी । तीन सालों में भृस्टाचार चरम पर है आमजन परेशान है।स्मार्ट सिटी के नाम पर केंद्र सरकार के भेजे पैसे का जमकर दुरूपयोग हो रहा है। इन्ही सब विफलताओं व केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियो को कोटा उत्तर का भाजपा कार्यकर्त्ता जन जन तक पहुचायेगा। साथ ही गुंजल ने कहा कि आगामी जनवरी माह में कोटा उत्तर के प्रत्येक मंडलो व भागो के कार्यकर्ताओं बैठकें लेकर आमजन तक सरकार की नाकामयाबियों को पहुँचायेगे व सरकार की जन विरोधी नीतियों को बेनकाब करेगे। बैठक में पूर्व पार्षद ब्रजेश शर्मा नीटू, पार्षद बीरबल लोधा, बलविंदर सिंह, मेघा गुर्जर, पूजा सुमन, पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश सोनी, इंद्रकुमार जैन, विकास तंवर, नीरज कुशवाहा, चिमन बेरवा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिव नारायण शर्मा, किशन प्रजापति, पंकज साहू, सत्यप्रकाश लोधा, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता प्रशांत सक्सेना, मनीष शर्मा,अश्वनी मलेटी, रौनक आनंद, रामलाल माली, योगेन्द्र क्रन्तिकारी, कौशल मेहरा,घनश्याम कुमावत, मनीष गुर्जर, गजेन्द्र सोनी, मुकेश सक्सेना, दिलीप शुक्ला, श्रीमंती कल्पना सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ