कोटा से हंसपाल यादव।
समाजसेवी अमित धारीवाल के जन्म दिवस पर रविवार को शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गये, नयापुरा स्थित धारीवाल के निवास पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों शुभचिंतकों सामाजिक व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने बधाई दी । नयापुरा स्थित निवास पर सुबह से ही अमित धारीवाल को बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा । इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी महापौर राजीव अग्रवाल मंजू मेहरा उपमहापौर पवन मीणा सोनू कुरेशी राजेंद्र सांखला शिवकांत नंदवाना जफर मोहम्मद प्रगति हेमंत चतुर्वेदी काग्रेस नेता विजय सिह राजू ब्लॉक अध्यक्ष संदीप भाटिया राजीव आचार्य पार्षद चन्द्रशेखर रामचंदानी सतीश गोपलानी ईश्वर शर्मा मनोज जैन टोग्या  शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सुवालका  अभिमन्यु सुराणा अनूप मिश्रा साजिद खान लाला अनिल अरोड़ा असलम बेग विष्णु मेवाड़ा दिनेश खटीक पार्षद अजय सुमन पी डी गुप्ता  हिमान्शु शर्मा सुदामा सिह समेत पुलिस व प्रशासन के आला  अधिकारियों ने अमित धारीवाल को जन्मदिवस की बधाई देकर दीर्घायु होने की कामना की । अमित धारीवाल के पिता यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल भी जन्म दिवस के मौके पर काफी समय तक अपने निवास के बाहर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मिले ।
अमित धारीवाल के जन्मदिवस पर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल सुवालका की ओर से कुन्हाड़ी स्थित संत तुकाराम भवन में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 200 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया । इस अवसर पर अमित धारीवाल को बग्गी में बैठाकर स्वागत भी किया गया।

राजनैतिक गलियारों मे चर्चा शुरु।

अमित धारीवाल का जन्म दिवस बड़े स्तर पर मनाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि कोटा उत्तर विधानसभा से अमित धारीवाल चुनाव लड़ सकते हैं,  वैसे भी अमित धारीवाल के कोटा उत्तर से चुनाव लड़ने की चर्चा है पिछले काफी समय से चल रही है ।