जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को नमन करते हुए जवानों और उनके परिजनों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन हमारे सशस्त्र बलों के शौर्य और पराक्रम की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट करने का दिन है। उन्होंने इस अवसर पर आमजन से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में दिल खोलकर योगदान करने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ