उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिला परिषद के वार्ड नम्बर 1 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 2128 मतों से पछाड़ते हुए जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी नरपत सिंह चंपावत को 14196 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी बाल सिंह चदाणा  को  12068 मत मिले। चंपावत के जीत की घोषणा के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर फैल गयी। मतगणना समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा ने नरपत सिंह चंपावत को पत्र देते हुए शपथ दिलाई। 
उपचुनाव की मतगणना के लिए फतह स्कूल में केन्द्र बनाया गया। यहां पर 10 राउंड में मतगणना हुई। सभी राउंड में कांग्रेस के चंपावत ने बढ़त बनाए रखी। मतगणना स्थल के बाहर चंपावत के समर्थक मौजूद थे। जीत की घोषणा के साथ ही कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की। चंपावत ने जीतने के बाद कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं की जीत हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से उन्होंने जीत हासिल की हैं। 

प्रचार-प्रसार के दौरान चंपावत का वायरल विडियो रहा था चर्चा में।

जिला परिषद के वार्ड नम्बर 1 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरपत सिंह चंपावत का एक विडियो चर्चा मे बना रहा। चंपावत विडियो में कांग्रेस को वोट नही करने की बात कहते दिखाई दे रहे थे। इस विडियो के वायरल होने के बाद चंपावत ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि वह विडियो पुराना हैं और पांच साल पहले वे भाजपा में हुआ करते थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस विडियो को वायरल करते हुए कांग्रेस को वोट नही देने की बात कही थी। इसके बाद बावजूद चंपावत ने 2128 मतों से जीत हासिल कर ली।