जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में रविवार को कोरोना के 62 नए मामले सामने आए हैं । सबसे अधिक मामले जयपुर में 46, उदयपुर में 4, बीकानेर और गंगानगर में 3-3 अजमेर और प्रतापगढ़ में 2-2,  जोधपुर में एक नया मामला सामने आया है। रविवार को 15 लोग रिकवर हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 318 सक्रिय मामले है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक राजधानी जयपुर मे सबसे ज्यादा 6 मामले वैशाली नगर इलाके में मिले, जिसमें 5 मामले तो एक ही परिवार के है। इसके अलावा दुर्गापुरा में भी मिले 5 में से 4 मामले परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी संक्रमितों को होम आईसोलेशन में रखा गया है।जयपुर में दिसंबर महीने की रिपोर्ट देखे तो 26 दिन में 317 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। इनमें से 28  मामले ताे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के है। जयपुर में रविवार की रिपोर्ट देखे तो केवल एक  मामला ग्रामीण क्षेत्र बगरू में मिला है। वहीं शेष 45 केस जयपुर शहर नगर निगम सीमा के है।वैशाली नगर, दुर्गापुरा के अलावा सोडाला में 5, मानसरोवर, मालवीय नगर, सी-स्कीम, अजमेर रोड पर 3-3, गलता गेट, तिलक नगर, लालकोठी में 2-2 और अन्य 10 जगहों पर एक-एक  कोरोना का नया मामला मिला है।