जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में दिनो दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में फिर से 42 नए मामले देखने को मिले हैं। जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अजमेर से 5, भीलवाड़ा से 2, बीकानेर से 4, श्रीगंगानगर से 1, जयपुर से 18, जोधपुर से 6, प्रतापगढ़ से 3, सिरोही से 1 और उदयपुर से संक्रमण के 2 नए मामले देखने को मिले हैं। जबकि झुंझुनू जिले में कोविड-19 संक्रमण से एक मरीज की मौत दर्ज की गई है।राजस्थान में अब तक कुल 9 लाख 55 हजार 373 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 8962 कुल मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 244 पहुंच गई है।