जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में फिर एक बार कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले देखने को मिले हैं। इनमें सबसे अधिक मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं। जयपुर में मिले संक्रमितों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अजमेर से 2, बाड़मेर से 3 बीकानेर से 1, डूंगरपुर से 2, जयपुर से 12 झुंझुनू से 1 और उदयपुर से संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए हैं। जयपुर में मिले संक्रमित मामलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं और बताया जा रहा है कि लंबे समय से तीनों ऑनलाइन माध्यम से ही घर पर पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं आंकड़ों की बात की जाए तो प्रदेश में अब तक कुल 954944 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 8956 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 220 दर्ज की गई है। एक्टिवेट मामलों की बात करें तो अकेले जयपुर में 105 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।