जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में 4 जिलों करौली, बारां, कोटा और गंगानगर के पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के नतीजे सामने आ गये है।  चारों जिलों के 568 पंचायत समिति सदस्यों में से 165 पर भाजपा, 278 पर कांग्रेस, 97 निर्दलीय, 13 सीपीआईएम, 14 बीएसपी के पंचायत समिति सदस्यों ने जीत दर्ज की। तो इसी तरीके से चारों जिलों की 106 जिला परिषद सदस्यों में से 35 जिला परिषद सदस्य भाजपा, 59 जिला परिषद सदस्य कांग्रेस, पांच जिला परिषद सदस्य निर्दलीय, दो जिला परिषद सदस्य सीपीआईएम और एक जिला परिषद सदस्य बीएसपी से चुनाव जीते हैं। इससे तय माना जा रहा है की दो बारां और कोटा मे भाजपा को बढत मिली है। वही करौली और श्रीगंगानगर मे जिला परिषद सदस्य मे कांग्रेस का दबदबा रहा है। वही पंचायत समिति मे निर्दलीय और अन्य दल किंगमेकर बने है।