जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र-2021-22 में प्रवेश हेतु विभिन्न प्रवेश पाठ्यक्रमों (एम.एस.सी(नर्सिंग), बी.एस.सी (नर्सिग) पोस्ट बेसिक बी.एससी.(नर्सिंग), एम.फार्म.बी.फार्म.,डी.फार्म.,बीपीटी एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पूर्व में निर्धारित ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 06 दिसम्बर से बढ़ाकर 13 दिसम्बर, 2021 तक की गयी है।राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विद्यालय के प्रवेश एवं भर्ती परीक्षा सेवा के चेयरमेन ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश की संभावित ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा तिथि माह जनवरी 2022 के प्रथम/द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जानी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु समस्त अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट  www.ruhsraj.org  का निरन्तर अवलोकन करते रहे। उन्होंने बताया की राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के पाठ्यक्रमों की अन्तिम तिथि 13 दिसम्बर तक बढाई गई है।