जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जनसंपर्क विभाग के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जनसंपर्क विभाग के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने यह आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक सूरज कुमार बेरवा को आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग जयपुर, सोहनलाल को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग जयपुर, दीपक आचार्य को उपनिदेशक सूचना जनसंपर्क कार्यालय जोधपुर, धीरज कुमार दवे को सूचना जनसंपर्क कार्यालय नागौर, वेद प्रकाश आशिया को सूचना जनसंपर्क कार्यालय जालोर, हेमंत छिपा को सूचना जनसंपर्क कार्यालय पाली के पद पर लगाया गया है। श्रीमती रितु सॉरी को प्रभारी राजस्थान सूचना केंद्र मुंबई, अनिल कुमार को सूचना जनसंपर्क कार्यालय गंगानगर, सुश्री अनुप्रिया को उद्योग विभाग जयपुर, श्रीमती साक्षी पुरोहित को जनसंपर्क कार्यालय जोधपुर और श्रीमती आकांक्षा पालावत को विद्युत वितरण निगम जोधपुर के पद पर लगाया है। आदेश में ईश्वर दान कविया को पुस्तक सहायक कार्यालय जनसंपर्क कार्यालय जैसलमेर के साथ साथ जनसंपर्क का कार्य भी देखेंगे। संतोष कुमार प्रजापति को जनसंपर्क कार्यालय अजमेर के साथ-साथ ब्यावर जनसंपर्क का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। राजेश यादव जनसंपर्क अधिकारी राजस्थान कोटा उद्यमिता विकास निगम जयपुर के साथ-साथ वन विभाग का कामकाज भी देखेंगे। गजाधर भारत जनसंपर्क अधिकारी महिला बाल विकास जयपुर के साथ-साथ कृषि विभाग का काम भी देखेंगे। विभाग के प्रभार अधिकारी वाले अपनी उपस्थिति मुख्यालय में करेंगे।