अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 की मेन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के के अनुसार RAS भर्ती परीक्षा 2021, मुख्य परीक्षा की तिथि आयोग ने जारी की है। जिसके तहत 25 और 26 फरवरी 2022 को मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा संभाग मुख्यालय पर आयोजित होगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी किया जाएगा।