अवनीश पाराशर।
हिन्दुस्तान स्काउट गाईड जिला करौली डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाईजेशन द्वारा मंगलवार को अंजनी माता मंदिर परिसर मे पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी मे अति. जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद शर्मा ने कहा कि स्काउट गाईड मे सेवा समर्पण की भावना का विकास होता है और स्काउट गाईड सामाजिक कार्य जैसे पर्यावरण, कोरोना काल मे लोगो की मदद, मानव सेवा से संबंधित कार्य हो मे स्काउट गाईड हमेशा तत्पर रहता है। संगोष्ठी मे रमेश राजोरिया ने कहा कि स्काउट गाईड गांव गांव मे जाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागृत करें क्योकि पर्यावरण है तो मानव का जीवन सुरक्षित है। आज पेड कटते जा रहे है लगते नही है अतः सभी को ये प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम एक वृक्ष लगाये और उसकी परवरिश करें।
 हिन्दुस्तान स्काउट गाईड जिला करौली के जिला प्रभारी विपिन शुक्ला का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। संगोष्ठी मे वरिष्ठ पत्रकार कृष्णगोपाल शुक्ला ने पर्यावरण जागरूकता पर बल दिया। बाल संरक्षण ईकाई के फजले अहमद ने वृक्ष लगाकर मानव जीवन बचाने का संकल्प दिलाया। 
संगोष्ठी मे सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना ने कहा कि स्काउट गाईड जो सामाजिक सरोकार के कार्य करती है उससे बच्चो मे मानव सेवा की भावना पैदा होती है। मंदिर परिसर को गोद लेने के लिये स्काउट गाईड का धन्यवाद करते हुए उन्होने कहा कि पौधे लगे और सुरक्षित रहे इसके लिये प्रत्येक बच्चें को जिम्मेदारी लेनी होगी ताकि पौधा सुरक्षित रहे जिससे पर्यावरण शुद्ध हो। संगोष्ठी मे हिन्दुस्तान स्काउट गाईड के सचिव अभय कुमार शास्त्री, प्रशिक्षक एवं स्काउट गाईड से जुडे अधिकारी एवं छात्र छात्राऐं सहित मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे।