उदयपुर भगवान प्रजापत।
उदयपुर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने मेनगेट को बंद कर सोमवार को हुई घटना पर विरोध दर्ज करवाया। महाविद्यालय का मेनगेट बंद करने से अन्य छात्र-छात्राओं को अंदर आने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, भूपालपुरा थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस महाविद्यालय परिसर में पहुंची और गेट पर बैठे छात्र-छात्राओं के साथ समझाइश कर पुलिस ने गेट का खुलवाया। इधर, भूपालपुरा पुलिस ने कार के कांच तोड़ने के मामले में रौनक राज सिंह शक्तावत, सूर्यदेव सिंह, शिवरतन और उपनिषद को गिरफ्तार किया हैं। बता दे कि सोमवार को महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु पवांर की गाड़ी के कांच तोड दिये थे। इसके बाद महाविद्यालय में हंगामा हो गया था। पंवार ने भूपालपुरा थाने में नामजद मुकद्मा दर्ज करवाया था।
कांच तोड़ने वाले छात्रों को बहिष्कृत करने की मांग।
मंगलवार को महाविद्यालय के मेनगेट को बंद करने वाले छात्रों ने पुलिस की समझाइश के बाद गेट खोल दिया लेकिन अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपकर हंगामा करने वाले छात्रों को निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में हंगामा होने से सभी छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

0 टिप्पणियाँ