श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
नई दिल्ली: राजस्थान प्रदेश समेत श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों के किसानों को इस समय DAP खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है, साथ ही रबी बुआई की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में क्षेत्र और प्रदेश के किसानों को DAP खाद की सबसे ज्यादा आवश्यकता है । DAP खाद की उपलब्धता के विषय में श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद निहाल चन्द के प्रयासों से राजस्थान प्रदेश समेत श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ दोनों ही जिलों के किसानों को अब राहत प्रदान होने वाली है ।
प्रदेश में DAP खाद की किल्लत के मद्देनजर सांसद निहाल चन्द ने केन्द्रीय रसायन एंव उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर इस विषय में चिंता व्यक्त की थी और जल्द से जल्द प्रदेश में DAP खाद उपलब्ध करवाने के लिए अनुरोध किया था । केंद्र सरकार ने सांसद व प्रदेश की मांग और किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राजस्थान प्रदेश को जल्द ही मांग अनुसार DAP खाद उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी कर दिए है ।
DAP खाद विदेश से आयात की जाती है और कांडला पोर्ट से रेल मार्ग द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती है । श्रीगंगानगर जिले में अभी 3 रैक DAP खाद की आवश्यकता है, जिसमें से एक रैक DAP खाद और एक रैक NPK सूरतगढ़ पहुँच चुका है और एक रैक आगामी कुछ दिनों में सूरतगढ़ पहुँचने की संभावना है, साथ ही हनुमानगढ़ जिले में भी लगभग 3 ही रैक DAP खाद की आवश्यकता है, जिसमें से एक रैक 04 नवम्बर 2021 तक हनुमानगढ़ जंक्शन पहुंचेगा । रेलगाड़ी के एक रैक से लगभग 2.5 हजार मीट्रिक टन DAP खाद की आपूर्ति की जाती है । अब जल्द ही क्षेत्र व प्रदेश के किसानों को DAP खाद, NPK और यूरिया की निर्बाध की आपूर्ति हो सकेगी, जिससे आगामी रबी की फसलों की बुआई में किसानों को मदद मिलेगी ।

0 टिप्पणियाँ