भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र के गांव पथैना निवासी सीआरपीएफ के एक जवान ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में ड्यूटी के दौरान खुद की रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जवान पारिवारिक कलह से परेशान था। जवान 5 पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ जवान भूपेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा क्षेत्र में लेथापोरा में तैनात था। रविवार को दिन में ड्यूटी करने के बाद शाम को गार्ड रूम में था। बताया जा रहा है कि रात को उसकी अपने ससुर से फोन पर बात हुई थी।इसके बाद मध्य रात्रि को सीआरपीएफ जवान भूपेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी। जिसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने सीआरपीएफ कंट्रोल को सूचना दी, लेकिन जब तक सीआरपीएफ के अधिकारी एवं अन्य जवान गार्ड रूम तक पहुंचते तब तक भूपेंद्र सिंह ने खुद की राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि जवान भूपेंद्र सिंह पारिवारिक कलह से परेशान था। भूपेंद्र सिंह ने 5 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। वे 21 नवंबर से छुट्टी पर गांव आने वाले थे। जवान के परिवार में पत्नी के अलावा एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। जवान भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है।

0 टिप्पणियाँ