हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार
बाल कल्याण समिति व मानव तस्करी यूनिट,टाउन पुलिस के द्वारा संयुक्त रुप से राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन मिलाप द्वितीय अभियान वह बाल श्रम रोकथाम के तहत स्क्रीनिंग करने के लिए हनुमानगढ़ टाउन के मुख्य बाजार बस स्टैंड आदि जगहों पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हिसारिया मार्केट में बाबू फ़ास्ट फ़ूड,जूस कॉर्नर पर एक बालक को दस्तयाब किया गया। जिसको मौके पर न्यूनतम मजदूरी दिलवाई गई और उसके मालिक बाबू को हिदायत दी गई की बाल श्रम न करवाएं, उससे वचन पत्र भरवाया गया।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने बताया कि अन्य जगहों पर भी बाल श्रम को रोकने हेतु समझाइश की गई तथा लोगों से यह अपील की गई कि अगर कोई गुमशुदा बालक नजर में है या आये तो उसकी सूचना बाल कल्याण समिति को देवें और ऐसा बच्चा जिसके सर पर किसी का छाया नही है। ऐसे बच्चों की भी सूचना दें उनकी देखरेख बाल कल्याण समिति करवाएगी।इस मौके पर समिति सदस्य प्रेमचंद शर्मा,सदस्य विजय सिंह चौहान,सदस्य सुमन सैनी अनुराधा सहा रन मानव तस्करी यूनिट के प्रभारी इंदर चंद मीणा कांस्टेबल ओम प्रकाश वह टाउन थाना से राजेंद्र आदि उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ