धरियावद से चंचल सनाढ्य।
धरियावद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को करारी शिकस्त देते हुये उसके हाथ से आदिवासी बहुल प्रतापगढ़ जिले धरियावद सीट को छीन लिया है। इस सीट पर कांग्रेस के नगराज मीणा ने जीत हाँसिल की। मीणा ने 18 हजार 725 ज्यादा मतों से यहां जीत दर्ज की। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती थी। बीजेपी इस बार यहां तीसरे नंबर पर रही है। दूसरे नंबर पर बीटीपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद रहे हैं।
नगराज मीणा को मिले 69 हजार 819 मत।
कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा ने 69 हजार 819 मत मिले। वही भारतीय ट्राइबल पार्टी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी थावरचंद को 51 हजार 94 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के खेतसिंह को 46 हजार 487 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा बीटीपी प्रत्याशी गणेशलाल मीणा को 2290, कम्युनिष्ट पार्टी के पूरणमल को 1337, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामसिंह को 845 और निर्दलीय कैलाश को 3 हजार 174 मत मिले।
3230 ने दबाया नोटा।
धरियवाद में 3230 मतदाताओं ने नोटा पर मत दिया। मतगणना में 263 डाक मत पत्रों की गणना की गई। कुल 2 लाख 57 हजार 632 मतदाताओं में से एक लाख 75 हजार 46 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल 24 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा हुआ।

0 टिप्पणियाँ